देश की खबरें | कांग्रेस ने खरगे को धमकाने के आरोपी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कर्नाटक में चिन्तापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीकांत राठौर के खिलाफ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस में तहरीर दी है।

देहरादून, आठ मई उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कर्नाटक में चिन्तापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीकांत राठौर के खिलाफ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस में तहरीर दी है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष (संगठन एवं प्रशासन) मथुरादत्त जोशी ने बताया कि माहरा की ओर से उनके प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश पार्टी महामंत्री लक्ष्मण सिंह नेगी ने रविवार को देहरादून कोतवाली में राठौर के खिलाफ तहरीर देकर उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, उनकी पत्नी तथा उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के लिए राठौर की निंदा करते हुए कहा कि वरिष्ठ दलित नेता और अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी के इस दुर्व्यवहार से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आहत हैं।

माहरा ने यह भी कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी हार को सुनिश्चित देखते हुए भाजपा तथा उसके विधानसभा प्रत्याशी गुंडों जैसा व्यवहार कर रहे हैं जिसका जवाब उन्हें जनता देगी ।

इस बीच, प्रदेश भाजपा ने कहा कि उनकी पार्टी के किसी प्रत्याशी ने ऐसी कोई बात नहीं कही होगी तथा कांग्रेस को अगर ऐसी कोई शिकायत है तो उसे निर्वाचन आयोग से संपर्क करना चाहिए।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी के किसी कार्यकर्ता या प्रत्याशी ने ऐसी कोई बात नहीं कही होगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग ही सर्वोच्च इकाई है और इसकी शिकायत आयोग से करनी चाहिए ना कि उत्तराखंड में प्राथमिकी दर्ज करवाकर अपने आलाकमान की नजरों में अपने नंबर बढ़वाने के प्रयास करने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\