देश की खबरें | कांग्रेस ने नेहरू और सिंधु जल संधि पर जयशंकर की टिप्पणी को निंदनीय बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर की उस टिप्पणी को ‘‘निंदनीय और चौंकाने वाली’’ करार दिया जिसमें उन्होंने सिंधु जल संधि को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा किया गया तुष्टीकरण बताया था।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई कांग्रेस ने बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर की उस टिप्पणी को ‘‘निंदनीय और चौंकाने वाली’’ करार दिया जिसमें उन्होंने सिंधु जल संधि को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा किया गया तुष्टीकरण बताया था।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि विदेश मंत्री ने साबित कर दिया है कि उन्होंने पेशेवर होने का दिखावा करना भी छोड़ दिया है।

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा के दौरान जयशंकर द्वारा दिये गए भाषण के बाद रमेश ने उन पर निशाना साधा।

जयशंकर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने सिंधु जल संधि को निलंबित करके नेहरू की नीतियों की गलतियों को सुधारा है।

मंत्री ने कहा कि नेहरू द्वारा हस्ताक्षरित संधि शांति स्थापित करने के लिए नहीं, बल्कि तुष्टीकरण के लिए थी।

जयशंकर पर पलटवार करते हुए, रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक ज़माने में विदेश मंत्री एक पेशेवर के रूप में जाने जाते थे। आज जयशंकर ने दिखा दिया कि उन्होंने पेशेवर होने का दिखावा भी छोड़ दिया है। आज राज्यसभा में नेहरू और सिंधु जल संधि पर उनकी टिप्पणी बिल्कुल चौंकाने वाली थी।’’

उन्होंने कहा कि जयशंकर ने जानबूझकर यह नहीं बताया कि तीन पूर्वी नदियां सतलुज, व्यास और रावी भारत के पास नहीं होतीं तो हरित क्रांति तथा भाखड़ा नांगल बांध वास्तविकता नहीं बन पाता।

रमेश का कहना है कि तीन पूर्वी नदियों के बिना, परिवर्तनकारी और लंबी राजस्थान नहर संभव नहीं होती और रावी-व्यास लिंक संभव नहीं होता।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि पाकिस्तान ने चिनाब और झेलम पर भारत के कानूनी अधिकार के उपयोग में बाधा डाली है। लेकिन भारत के पहले प्रधानमंत्री द्वारा सिंधु जल संधि को सांप्रदायिक तुष्टिकरण कहना ,जोकि आज विदेश मंत्री ने किया, बेहद निंदनीय है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू