देश की खबरें | कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस कर्मियों से मारपीट के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से पूछताछ किये जाने के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से हाथापाई करने, टायर जलाने और अवरोधकों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 जून दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से पूछताछ किये जाने के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से हाथापाई करने, टायर जलाने और अवरोधकों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस के कर्मी जबरन पार्टी मुख्यालय में घुसे और कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ मारपीट की।

बुधवार को पार्टी ने धनशोधन मामले में ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ किये जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

पुलिस ने कहा कि बुधवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 186 और 353 के तहत एक मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और उनके साथ मारपीट की। साथ ही अवरोधकों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने टायर भी जलाए। एक घायल पुलिसकर्मी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\