देश की खबरें | कांग्रेस ने अडाणी समूह की कंपनी को दिए गए धारावी परियोजना के अनुबंध को रद्द करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने रविवार को मुंबई में एक विरोध रैली आयोजित की और अडाणी समूह की कंपनी को दिए गए धारावी पुनर्विकास परियोजना के अनुबंध को रद्द करने की मांग की।

मुंबई, 26 नवंबर कांग्रेस ने रविवार को मुंबई में एक विरोध रैली आयोजित की और अडाणी समूह की कंपनी को दिए गए धारावी पुनर्विकास परियोजना के अनुबंध को रद्द करने की मांग की।

कांग्रेस ने अडाणी समूह की कंपनी को कार्य आदेश जारी करने में विसंगतियों का आरोप लगाया है।

कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड ने आरोप लगाया कि धारावी झुग्गी बस्ती कॉलोनी के कई लोगों को पालघर जैसे दूर के इलाकों में स्थानांतरित करने के लिए भारी रकम की पेशकश की गई है।

गायकवाड ने दावा किया कि कुछ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी (जो मुठभेड़ विशेषज्ञ थे)अक्सर धारावी का दौरा कर रहे हैं और स्थानीय लोगों से अडाणी द्वारा शुरू की गई पुनर्विकास परियोजना का विरोध नहीं करने के लिए कह रहे हैं।

धारावी से विधायक गायकवाड ने कहा, ‘‘ जब भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री दिल्ली जाते हैं, तो प्रधानमंत्री उनसे धारावी के लोगों के बारे में नहीं पूछते, बल्कि धारावी पुनर्विकास परियोजना की प्रगति के बारे में पूछते हैं। धारावी के पुनर्विकास में उनका केवल व्यावसायिक हित है, क्योंकि यहां रहने वाले कई लोगों को पालघर या अन्य दूर के इलाकों में स्थानांतरित होने के लिए मोटी रकम की पेशकश की गई है। ’’

उन्होंने मांग की कि गौतम अडाणी को दिए गए पुनर्विकास अनुबंध को उन्हें कार्य आदेश जारी करने के तरीके में कई विसंगतियों के मद्देनजर रद्द कर दिया जाना चाहिए।

महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई में औपचारिक रूप से 259 हेक्टेयर क्षेत्र में धारावी पुनर्विकास परियोजना को अडाणी समूह की कंपनी को सौंप दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\