देश की खबरें | कांग्रेस ने ‘चिंतन शिविर’ के लिए छह समन्वय समितियों का गठन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने अगले महीने राजस्थान के उदयपुर में होने वाले ‘नवसंकल्प चिंतन शिविर’ के मद्देनजर छह समन्वय समितियों का गठन किया है जो तीन दिन चलने वाले इस आयोजन के लिए विभिन्न विषयों पर पेपर तैयार करेंगी और चर्चा का नेतृत्व करेंगी।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल कांग्रेस ने अगले महीने राजस्थान के उदयपुर में होने वाले ‘नवसंकल्प चिंतन शिविर’ के मद्देनजर छह समन्वय समितियों का गठन किया है जो तीन दिन चलने वाले इस आयोजन के लिए विभिन्न विषयों पर पेपर तैयार करेंगी और चर्चा का नेतृत्व करेंगी।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

कांग्रेस ने राजनीति, सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण, अर्थव्यवस्था, संगठन, किसान एवं कृषि तथा युवा एवं सशक्तीकरण से संबंधित समन्वय समितियां गठित की हैं।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजनीतिक मामलों की समन्वय समिति के संयोजक होंगे। कांग्रेस के ‘जी 23’ के प्रमुख सदस्य गुलाम नबी आजाद एवं शशि थरूर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, लोकसभा सदस्य उत्तम कुमार रेड्डी, गौरव गोगोई, सप्तगिरी उलका, पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा और रागिनी नायक भी इस समिति में शामिल हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद कांग्रेस की सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मामलों की समन्वय समिति के संयोजक बनाए गए हैं। मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, कुमारी सैलजा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, नबम तुकी, नारायणभाई राठवा, एंटो एंटनी और के. राजू भी इस समिति में शामिल किए गए हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम अर्थव्यवस्था संबंधी समन्वय समिति के संयोजक होंगे। इसमें ‘जी 23’ के दो सदस्यों आनंद शर्मा एवं मनीष तिवारी, सचिन पायलट, राजीव गौड़ा, परिनीति शिंदे, गौरव वल्लभ और सुप्रिया श्रीनेत को शामिल किया गया है।

कांग्रेस महासचिव और ‘जी 23’ के एक और सदस्य मुकुल वासनिक को संगठन के मामलों की समन्वय समिति का संयोजक बनाया गया है। इसमें अजय माकन, तारिक अनवर, रमेश चेन्निथाला, रणदीप सुरजेवाला, अधीर रंजन चौधरी, नेटा डिसूजा और मीनाक्षी नटराजन को भी जगह दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now