देश की खबरें | गुना से कांग्रेस उम्मीदवार की मांग, डाक मतपत्रों को ईवीएम के साथ कमरे में रखा जाए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के गुना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार पंकज कनेरिया ने मंगलवार को मांग की कि डाक मतपत्रों को उसी ‘स्ट्रांगरूम’ में रखा जाए जहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) रखी गई हैं।
गुना (मप्र), 28 नवंबर मध्य प्रदेश के गुना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार पंकज कनेरिया ने मंगलवार को मांग की कि डाक मतपत्रों को उसी ‘स्ट्रांगरूम’ में रखा जाए जहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) रखी गई हैं।
एक दिन पहले, कांग्रेस ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर ‘स्ट्रांगरूम’ से डाक मतपत्र बाहर ले जाने के आरोप में बालाघाट के कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। राज्य में 17 नवंबर को मतदान हुआ था, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
गुना कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी तरुण राठी को लिखे पत्र में, कनेरिया ने डाक मतपत्रों को सरकारी ट्रेजरी में रखे जाने पर आपत्ति जताई।
उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों के उम्मीदवार स्ट्रांगरूम पर नजर रख रहे हैं जहां ईवीएम रखी गई हैं और अगर डाक मतपत्र भी वहां रखे जाएंगे तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
कलेक्टर राठी ने कहा कि वह आवेदन पर गौर करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांगरूम जहां डाक मतपत्र रखे जाते हैं, उसे उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को सूचित करने के बाद दो दिसंबर को शाम चार बजे खोला जाएगा।
इसके बाद मतपत्रों को स्ट्रांगरूम में स्थानांतरित कर दिया जाएगा जहां तीन दिसंबर को खोले जाने से पहले ईवीएम रखी गई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)