देश की खबरें | कांग्रेस ने चीन के साथ गतिरोध पर चर्चा के लिए संसद के डिजिटल सत्र बुलाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन के साथ सीमा पर गतिरोध समेत देश के सामने खड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सरकार को संसद का डिजिटल सत्र बुलाना चाहिए।

नयी दिल्ली, 25 जून कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन के साथ सीमा पर गतिरोध समेत देश के सामने खड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सरकार को संसद का डिजिटल सत्र बुलाना चाहिए।

पार्टी प्रवक्त पवन खेड़ा ने कहा कि 1962 के युद्ध के समय अटल बिहारी वाजपेयी ने इस पर चर्चा के लिए संसद सत्र बुलाने की मांग की थी और तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस मांग को स्वीकार किया था।

यह भी पढ़े | पटना: तेजस्वी यादव ने सुशां​त सिंह राजपूत के परिवार वालों से मुलाकात की : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए संसद का सत्र बुलाया जाना चाहिए। संसदीय समितियों की बैठक भी नहीं हो रही है, जहां महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होती है।’’

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बुधवार को सरकार पर आरोप लगाया था कि वह नियमों का हवाला देकर संसदीय निगरानी से बचने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना मरीजों के लिए लॉन्च की वीडियो कॉल की सुविधा.

उन्होंने विपक्षी पार्टियों के महत्वपूर्ण सवालों के जवाब के लिये शीघ्र ही संसद का डिजिटल सत्र बुलाने की मांग की थी।

तिवारी ने कहा, ‘‘ इस सरकार ने नियमों की आड़ में छिपने और संसद के सवालों से बचने के लिए अतिरिक्त प्रयास किये हैं। यह कुछ और नहीं, बल्कि संसद को कमजोर करने का प्रयास है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी