देश की खबरें | बेंगलुरू हिंसा पर बोली कांग्रेस : क्या येदियुरप्पा सरकार सो रही थी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बेंगलुरू में हुई हिंसा की निंदा करते हुए बुधवार को कनार्टक की भाजपा सरकार से सवाल किया कि क्या बीएस येदियुरप्पा सरकार सो रही थी, या फिर हिंसा होने की प्रतीक्षा कर रही थी ?

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त कांग्रेस ने बेंगलुरू में हुई हिंसा की निंदा करते हुए बुधवार को कनार्टक की भाजपा सरकार से सवाल किया कि क्या बीएस येदियुरप्पा सरकार सो रही थी, या फिर हिंसा होने की प्रतीक्षा कर रही थी ?

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि इस घटना से कानून-व्यवस्था की विफलता साबित हुई है।

यह भी पढ़े | Hizbul Mujahideen Commander Azaad Lalhari killed in Pulwam: जम्मू कश्मीर के पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी आजाद ललहारी ढेर, रियाज नायकू की मौत के बाद बना था हिजबुल कमांडर.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बेंगलुरू हिंसा, दंगा और आगजनी निंदनीय एवं अस्वीकार्य है। यह कानून-व्यवस्था की मशीनरी और कानून के शासन की पूरी तरह विफलता है।’’

कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ‘‘क्या येदियुरप्पा सरकार सो रही थी या हिंसा होने की प्रतीक्षा कर रही थी? पुलिस ने समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की? तीन मौतों का जिम्मेदार कौन है?’’

यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश में 61 सुरक्षाकर्मियों सहित कोरोना वायरस के 96 नए मरीज आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2,327.

गौरतलब है कि मंगलवार रात हिंसक भीड़ ने थाने और कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के आवास में तोड़फोड़ की। यह घटना विधायक के एक कथित संबंधी द्वारा सोशल मीडिया पर, सांप्रदायिक मुद्दे से जुड़ा एक पोस्ट साझा किये जाने के बाद हुई।

पुलिस के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोग विधायक श्रीनिवास मूर्ति के आवास के निकट जमा हुए और तोड़फोड़ की तथा वहां खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\