देश की खबरें | कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर कोष आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर आरोप लगाया कि विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत कोष आवंटन के दौरान वे केवल अपने विधानसभा क्षेत्रों का ही ख्याल रखते हैं और बाकी सभी क्षेत्रों की उपेक्षा करते हैं।

शिमला, 16 मार्च हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर आरोप लगाया कि विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत कोष आवंटन के दौरान वे केवल अपने विधानसभा क्षेत्रों का ही ख्याल रखते हैं और बाकी सभी क्षेत्रों की उपेक्षा करते हैं।

इन आरोपों से इनकार करते हुए ठाकुर ने कहा कि विकास कार्यों के लिए कोष आवंटित करने के दौरान राज्य के सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों का ध्यान रखा जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जवाली निर्वाचन क्षेत्र के लिए हाल में 162 करोड़ रूपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया है तथा अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे कदम उठाए गए हैं।

राज्य विधानसभा के बजट सत्र में ‘सिंचाई, जल आपूर्ति तथा स्वच्छता’ विषय पर बोलते हुए अग्निहोत्री ने जल शक्ति मिशन के तहत कोष के आवंटन पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री तथा जल शक्ति मंत्री विकास संबंधी विभिन्न योजनाओं के कोष आवंटन के वक्त केवल अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों क्रमश: सिराज तथा धरमपुर का ही ध्यान रखते हैं।

कांग्रेस विधायक आशा कुमार ने कहा कि ‘हम दो हमारे दो’ सिद्धांत केंद्र के साथ-साथ राज्य में भी चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू