देश की खबरें | कांग्रेस ने भाजपा पर ‘आतंकवादियों से रिश्ते’ होने का आरोप लगाया, सत्तारूढ़ दल ने पलटवार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आतंकवादियों के साथ रिश्ते रखने का आरोप लगाया और दावा किया कि हालिया घटनाओं से भाजपा के फर्जी राष्ट्रवाद का पर्दाफाश हो गया है।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई कांग्रेस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आतंकवादियों के साथ रिश्ते रखने का आरोप लगाया और दावा किया कि हालिया घटनाओं से भाजपा के फर्जी राष्ट्रवाद का पर्दाफाश हो गया है।

भाजपा ने पलटवार किया और पूर्व की कई घटनाओं का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता पाने के लिए आतंकवादियों तक से हाथ मिला सकती है।

कांग्रेस ने आतंकवाद के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए शनिवार को देश के 23 शहरों में संवाददाता सम्मेलन किया।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा का आतंकवादियों से नाता है, यह रिश्ता क्या कहलाता है? आज हमारे 23 नेताओं और प्रवक्ताओं ने देश के विभिन्न शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा के आतंकवादियों के साथ रिश्तों का पर्दाफाश किया।’’

कांग्रेस नेता आलोक शर्मा ने यहां दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज पूरा देश देख रहा रहा है कि किस तरह से एक के बाद एक घटनाओं में आतंकियों तथा अपराधियों के तार भाजपा से जुड़े मिले हैं। पिछले दिनों हुई आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले आतंकवादियों के साथ भाजपा पदाधिकारियों की संलिप्तता सामने आने के बाद भाजपा के नकली राष्ट्रवाद का पर्दाफाश हो गया है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक संकट जैसे ज्वलंत मुद्दों को छोड़ भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए देश में हिंदू मुस्लिम संबधों को मुद्दा बनाकर राष्ट्रवाद के साथ खिलवाड़ कर रही है।

शर्मा ने कहा, ‘‘उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या का आरोपी रियाज अख्तरी भाजपा कार्यकर्ता निकला, जिसने बाकायदा भाजपा नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के कथित मास्टरमाइंड इरफान खान का निर्दलीय सांसद नवनीत राणा व उनके पति रवि राणा के साथ संबध मीडिया रिपोर्ट के जरिये देश के सामने आया। यह किसी से छिपा नहीं है कि नवनीत राणा और रवि राणा के भाजपा से क्या संबध हैं?’’

उन्होंने यह दावा भी किया, ‘‘जम्मू-कश्मीर में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक तालिब हुसैन शाह भाजपा का पदाधिकारी निकला, जिसकी भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ तस्वीरें हैं।’’

कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रवाद के मुद्दे पर केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह देश को खोखला करने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने ‘‘आतंकवादियों और अपराधियों’’के तार कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े होने की खबरों का शनिवार को जिक्र करते हुए इसे देश के लिए एक चिंता का विषय बताया।

उन्होंने अहमदाबाद में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा को इस बारे में आत्मविश्लेषण करने की जरूरत है कि कैसे इस तरह के तत्वों को पार्टी में आने का मौका मिल रहा है।

उधर, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़़े हाथों लिया। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के उस कथित बयान को रेखांकित किया, जिसमें उन्होंने कुछ वर्ष पहले कहा था कि दिल्ली के बटला हाउस में हुई मुठभेड़ की तस्वीरों को देखकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आंखों में आंसू आ गए थे।

उन्होंने गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान संदिग्ध आतंकवादी इशरत जहां की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद कांग्रेस द्वारा गुजरात सरकार पर किए गए हमलों का भी हवाला दिया।

पात्रा ने कहा कि यह कांग्रेस का इतिहास है और वही पार्टी आतंकवाद के मुद्दे पर 20 से अधिक स्थानों पर संवाददाता सम्मेलन करने की हिम्मत करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\