देश की खबरें | कांग्रेस, आप किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए 14 दिसंबर को पंजाब में करेंगी प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी 14 दिसंबर को राज्यस्तरीय प्रदर्शन करगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 11 दिसंबर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी 14 दिसंबर को राज्यस्तरीय प्रदर्शन करगी।

दोनों दलों ने कहा कि वे कंधा से कंधा मिलाकर प्रदर्शनकारी किसानों के साथ खड़े हैं और उनका समर्थन करते रहेंगे।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी छोड़कर नेता एसपी और आम आदमी पार्टी में हो रहे हैं शामिल.

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी किसानों के समर्थन में 14 दिसंबर को शंभू (अंतर-राज्यीय) सीमा पर बड़ा प्रदर्शन करेगी।

राज्य के कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी के विधायकों के साथ बैठक के इतर संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उसी दिन किसानों द्वारा आहूत जिला स्तरीय प्रदर्शन में भी हिस्सा लेगी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र सरकार का आदेश, राज्य कर्मचारी ऑफिस में जींस या टी-शर्ट पहनकर न आएं.

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का आयोजन इसलिए किया जाएगा कि ‘‘असंवेदनशील और अड़ियल’’ रवैया दिखा रही केंद्र सरकार किसानों की आवाज सुने।

जाखड़ ने कहा कि प्रदर्शन दिन में ग्यारह बजे से तीन बजे तक होगा।

आप की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और संगरूर के सांसद भगवंत मान ने भी कहा कि उनकी पार्टी किसानों द्वारा आहूत 14 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का खुलकर समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी नए कृषि कानूनों के खिलाफ 14 दिसंबर को समूचे पंजाब में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जाखड़ ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के मुद्दे पर जल्द ही एक बड़ी रैली आयोजित करेगी। जाखड़ ने कहा, ‘‘अगर केंद्र ने इन कानूनों को बनाने के पहले किसानों से बातचीत की होती तो किसी को यह सब नहीं करना पड़ता। ना तो किसानों को अपने घर से दूर सर्दी में विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ता और ना ही आम लोगों को कोई दिक्कतें होती।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट