देश की खबरें | महिला दिवस पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई, कहा-सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठा रही है कदम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को महिलाओं को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठा रही है।

नयी दिल्ली, आठ मार्च भाजपा नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को महिलाओं को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साहस, शौर्य और समर्पण की प्रतीक नारी शक्ति को नमन करता हूं। महिला सशक्तीकरण सदैव मोदी सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु रहा है और ये गर्व की बात है कि आज हमारी मातृशक्ति आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।’’

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा व परिश्रम से पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने उज्ज्वला, सुकन्या, जनधन, मुद्रा जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नारी शक्ति के सहयोग के साथ देश की विकास यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की नींव को मजबूत करने में नारी शक्ति की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आज महिलाएं भारत की रक्षा और सुरक्षा संरचना का अभिन्न अंग बन चुकी हैं। इस सशक्तीकरण का लक्षित परिणाम महिलाओं के लिए ऐसे वातावरण का निर्माण करना है, जहां वे स्वतंत्र, सुरक्षित महसूस कर सकें और अपने पेशे को चुन सकें।’’

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हुए कहा कि उनके योगदान ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘नो ‘हीरो’ विदआउट ‘हर’ (नारी बिना कोई नायक नहीं हो सकता)।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘कोविड-19 संकट के इस समय में नारी शक्ति की नि:स्वार्थ और मजबूत भूमिका सामने आयी। इस महिला दिवस पर हम कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में योगदान देने वाली 60 लाख से अधिक महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हैं।’’

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में आठ मार्च को मनाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\