देश की खबरें | मेरठ में भाजपा विधायक समेत आज 44 लोगों में वायरस के संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नये मामले सामने आये । नये संक्रमितों में जिले के किठौर से भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी भी शामिल हैं । मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय ने इसकी जानकारी दी ।

मेरठ,15 जुलाई उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नये मामले सामने आये । नये संक्रमितों में जिले के किठौर से भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी भी शामिल हैं । मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय ने इसकी जानकारी दी ।

त्यागी मेरठ के पहले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जिनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है।

यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में 136 नए मामले पाए गए: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा राजकुमार ने बताया कि आज 4879 नमूनों की रिपोर्ट आयी है जिसमें से 44 में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है।

उन्होंने बताया कि आज मिले अन्य संक्रमितों में 510 आर्मी बेस वर्कशॉप के दो जवान, तीन पुलिसकर्मी, एक प्राईवेट चिकित्सक शामिल हैं। इनके अलावा आज 16 महिलाएं संक्रमित मिली हैं। इनमें तीन महिलाएं अस्पताल कर्मी हैं।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: गुना में दलित किसान पति-पत्नी ने की खुदकुशी की कोशिश, वीडियो वायरल होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर और SP को तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए निर्देश.

उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना से अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि नये मामलों के सामने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 1637 हो गई है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को सफल उपचार के बाद अबतक 1107 मरीज परी तरह ठीक हो चुके हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\