देश की खबरें | नेपाल में सड़क हादसे में मारे गए उप्र के लोगों के परिवारों में मातम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेपाल में सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के दो जिलों के दो दंपतियों की मौत से उनके परिवारों में मातम छा गया है।

अलीगढ़/कासगंज (उप्र), 27 अप्रैल नेपाल में सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के दो जिलों के दो दंपतियों की मौत से उनके परिवारों में मातम छा गया है।

अलीगढ़ के जयगंज निवासी राकेश अग्रवाल एवं उनकी पत्नी साधना और कासगंज के अमांपुर निवासी उनके करीबी रिश्तेदार विमल अग्रवाल एवं उनकी पत्नी संध्या (कासगंज) उन पांच लोगों में शामिल थे, जिनकी रविवार रात थाकरे इलाके में पृथ्वी हाईवे पर दुर्घटना में मौत हो गई। राकेश अग्रवाल जयगंज में एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान चलाते थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वे लोग काठमांडू से हवाई मार्ग से सोमवार को नई दिल्ली लौटने वाले थे।

हादसे की खबर मिलते ही दंपती के दोस्तों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गयी।

पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि राकेश अग्रवाल के दो बेटे अपने माता-पिता के पार्थिव शरीर को लाने के लिए नेपाल गए हैं।

कासगंज के अमापुर नगर कस्बे के निवासी विमल अग्रवाल और संध्या अग्रवाल राकेश अग्रवाल के करीबी रिश्तेदार थे और उनके साथ नेपाल गए थे।

कासगंज में विमल के परिचितों ने बताया कि विमल अग्रवाल के बेटे विवेक अग्रवाल दिल्ली में न्यायिक मजिस्ट्रेट हैं।

गौरतलब है कि नेपाल के धाडिंग जिले में कार और बस की टक्कर में चार भारतीय पर्यटकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना में वाहन चालक की भी मौत हो गयी थी।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now