विदेश की खबरें | फेलोशिप के लिए हांगकांग के पत्रकार को सशर्त जमानत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हांगकांग जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रॉनसन चान को एक विदेशी फेलोशिप के लिए शर्त के साथ शहर छोड़ने की अनुमति भी दी गई है।
हांगकांग जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रॉनसन चान को एक विदेशी फेलोशिप के लिए शर्त के साथ शहर छोड़ने की अनुमति भी दी गई है।
चान ने पुलिस कार्य में बाधा उत्पन्न करने के दो मामलों में गुनाह कबूल नहीं किया। यदि वह दोषी पाए जाते हैं तो दो साल तक की जेल हो सकती है।
चान को इस महीने के अंत में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक फेलोशिप कार्यक्रम में शामिल होने के लिये सशर्त जमानत पर हांगकांग छोड़ने की अनुमति दी गई।
शर्त के मुताबिक, ब्रिटेन में रहते हुए चान अपने पते और मोबाइल नंबर के बारे में पुलिस को सूचित करेंगे।
पत्रकार को इस महीने की शुरुआत में एक सहयोगी के साथ मोंग कोक जिले में किसी बैठक के कवरेज के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस का कहना था कि दोनों संदिग्ध तरीके से व्यवहार कर रहे थे। पुलिस ने उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा तो चान ने इनकार कर दिया। तदनुसार उन्हें पुलिस के साथ सहयोग नहीं करने के लिए गिरफ्तार किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)