देश की खबरें | त्यौहारों के दौरान बरती जाए पूरी सतर्कता : मुख्यमंत्री
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 28 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगामी त्यौहारों के दौरान कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि निकट भविष्य में त्यौहारों का सिलसिला शुरू होगा। ऐसे में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पूरी सावधानी बरती जाए।

यह भी पढ़े | Odisha: कोरोना की चपेट में ओडिशा, राज्य के 15 विधायक पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

उन्होंने कहा कि लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल संबंधी जानकारी दी जाए और निगरानी समितियां मुस्तैद रहें।

इस बीच, राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए परामर्श जारी किया जाएगा। लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, पूजा का बाकी कार्यक्रम विधि-विधान से आयोजित होगा।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के झारखंड में 1,508 नए मरीज, 9 की मौत: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस सवाल पर कि क्या इस बार रामलीला आयोजित की जाएगी, अधिकारी ने बताया कि इसके लिए सशर्त अनुमति मिलेगी ताकि भीड़ नहीं जमा होने पाए। रामलीला का आयोजन कर उसका डिजिटल प्रसारण किया जाए।

इस बीच, गोरखपुर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, व्यापारी कल्याण बोर्ड के पदाधिकारी पुष्पदंत जैन ने बताया कि इस साल दुर्गा पूजा और दीवाली पर कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। हालांकि, रामलीला का आयोजन सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा।

जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने दुर्गा पूजा और दीपावली के आयोजन के सिलसिले में रविवार को योगी से मुलाकात की थी और मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि इस बार त्यौहारों पर कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। हालांकि लोग इन्हें अपने घरों में मना सकेंगे।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)