विदेश की खबरें | कोस्टारिका के पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप शिकायतकर्ताओं ने वापस लिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अभियोजन कार्यालय ने सोमवार को कहा कि “दोनों पीड़ितों ने आपराधिक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।”

अभियोजन कार्यालय ने सोमवार को कहा कि “दोनों पीड़ितों ने आपराधिक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।”

शिकायत वापस लेने का मतलब है कि अदालत भी आरोप हटा सकती है बशर्ते ऐसा प्रतीत हो कि मामले में अभियोजकों के पास कोई साक्ष्य नहीं है। पीड़ित महिलाओं के इस फैसले के पीछे की वजहों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़े | China Using Pakistan for Military Logistics: चीन की नापाक हरकत का अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा, मिलिट्री लॉजिस्टिक फैसिलिटी के लिए पाकिस्‍तान का कर रहा है इस्‍तेमाल.

शिकायत दर्ज कराने वाली पूर्व मिस कोस्टारिका यास्मीन मोराल्स के वकील राफेल रोड्रिग्ज ने कहा कि वह शिकायत वापस लेने के फैसले पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।

रोड्रिग्ज ने बस इतना कहा कि, “हमारे लिए यह कानूनी स्तर पर समाप्त हो चुका है।”

यह भी पढ़े | Ujji Krishnan Committed Suicide in Oman: ओमान के मस्कट में 50 वर्षीय प्रवासी भारतीय कलाकार उज्जी कृष्णन ने की खुदकुशी.

1987 में शांति पुरस्कार जीतने वाले एरियस ने उस साल पहला आरोप लगाए जाने के बाद उससे इनकार किया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\