पाताल लोक में ‘महिला विरोधी टिप्पणी’ के लिए अनुष्का शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज

अनुष्का शर्मा इस वेब सीरिज की निर्माता हैं।

जियो

ईटानगर, 24 मई अरुणाचल प्रदेश में गोरखा संगठन ने वेब सीरिज ‘पाताल लोक’ के एक दृश्य में गोरखा समुदाय पर कथित “लिंग भेदी टिप्पणी’ करने के लिए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में शिकायत दर्ज कराई है।

अनुष्का शर्मा इस वेब सीरिज की निर्माता हैं।

ऑल अरुणाचल प्रदेश गोरखा यूथ एसोसिएशन (एएपीजीवाईए) के नामसाई इकाई के अध्यक्ष बिकास भट्टाराई ने हाल में यह शिकायत दर्ज कराई है।

संगठन ने अपनी शिकायत में कहा है कि वेब सीरिज के दूसरे एपिसोड में महिला पात्र के खिलाफ इस्तेमाल की गई “लिंग भेदी टिप्पणी’’, “नेपाली भाषी लोगों का सीधा-सीधा अपमान है।”

एएपीजीवाईए ने कहा, “महिला विरोधी टिप्पणी ने गोरखा समुदाय और देशभर में नेपाली भाषी लोगों की भावनाओं को आहत किया है।”

इसने मांग की कि या तो वेब सीरिज को दिखाना बंद कर देना चाहिए या ‘पाताल लोक’ की टीम गोरखा लोगों से माफी मांगे।

समूह ने शिकायत में कहा, “सीरिज ने नेपाली समुदाय की भावनाएं आहत की हैं और अपमानजनक, प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और लज्जाजनक संवाद प्रस्तुत करने के लिए इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर पहले से कड़ा विरोध चल रहा है।”

एएपीजीवाईए प्रदेश इकाई के अध्यक्ष श्याम घटानी ने कहा, “न सिर्फ नेपाली समुदाय, बल्कि फिल्म उद्योग से जुड़े हर व्यक्ति को नेपाली बोलने वाले लाखों लोगों के इस अपमान की निंदा करनी चाहिए।”

संगठन ने एनएचआरसी और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से इस मामले पर “ठोस” फैसला लेने की अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें