देश की खबरें | उप्र लोक सेवा आयोग पर सोमवार से आंदोलन करेंगे प्रतियोगी छात्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) प्री और समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ एआरओ) की परीक्षा अलग अलग तिथियों पर कराने के निर्णय के विरोध में प्रतियोगी छात्रों ने 11 नवंबर से उप्र लोक सेवा आयोग के सामने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

प्रयागराज, 10 नवंबर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) प्री और समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ एआरओ) की परीक्षा अलग अलग तिथियों पर कराने के निर्णय के विरोध में प्रतियोगी छात्रों ने 11 नवंबर से उप्र लोक सेवा आयोग के सामने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

प्रतियोगी छात्र रमाकांत यादव ने कहा कि आयोग द्वारा दो दिन में परीक्षा कराना नियम के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि अधिसूचना में आयोग ने इस बात का जिक्र नहीं किया था कि परीक्षा दो दिनों में कराई जाएगी। उनकी मांग है कि पूर्व की तरह एक ही दिन में परीक्षा आयोजित कराई जाए।

एक अन्य छात्र ने कहा कि यदि आयोग दो दिन परीक्षा कराने का अपना निर्णय नहीं बदलता है तो प्रतियोगी छात्र 11 नवंबर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

आयोग ने पिछले मंगलवार को इन परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की। जहां पीसीएस प्री की परीक्षा के लिए सात और आठ दिसंबर की तिथि घोषित की गई है, वहीं समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ..एआरओ) प्री की परीक्षा के लिए 22 और 23 दिसंबर की तिथि घोषित की गई है।

परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद से परीक्षार्थियों ने परीक्षा दो दिन में कराने का विरोध शुरू कर दिया और पिछले दिनों उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गेट पर धरना भी दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\