खेल की खबरें | इंग्लैंड में 75 दिन बंद रहने के बाद प्रतिस्पर्धी खेल फिर शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सोमवार को पैरी बार पर सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर जैसे ही छह कुत्ते रेस के लिए दौड़े तो इंग्लैंड में प्रतिस्पर्धी खेलों की वापसी हुई जो कोरोना वायरस के कारण 75 दिन से बंद थे।

सोमवार को पैरी बार पर सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर जैसे ही छह कुत्ते रेस के लिए दौड़े तो इंग्लैंड में प्रतिस्पर्धी खेलों की वापसी हुई जो कोरोना वायरस के कारण 75 दिन से बंद थे।

इस रेस में आईएम सोफी नाम के कुत्ते ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़े | भाभी कहां हैं माही भाई: जब इंस्टाग्राम पर साक्षी से युजवेंद्र चहल ने धोनी के बारे में पूछा.

ग्रेहाउंड रेस सोमवार को शुरू होने वाले तीन खेलों में से एक रही। इसके अलावा घुड़दौड़ और स्नूकर स्पर्धाएं भी सोमवार को स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी में दोबारा शुरू हुईं। साथ ही यह शर्त रखी गई कि प्रतिभागी और अधिकारी सरकार द्वारा स्वीकृत कोरोना वायरस नियमों का पालन करेंगे।

न्यूकासल के गोसफोर्थ पार्क में होने वाली घुड़दौड़ के दौरान जॉकी को मास्क पहनने होंगे और कोर्स पर सीमित लोगों को आने की स्वीकृति होगी।

यह भी पढ़े | Mitchell Starc in IPL 2020: अगर अक्टूबर में हुआ IPL तो मिशेल स्टार्क आग उगलती गेंदबाजी करते आएंगे नजर?.

घुड़दौड़ ब्रिटेन में कोरोना वायरस के कारण बंद होने वाला अंतिम खेल था जिसे 17 मार्च को रोका गया था।

स्नूकर की चैंपियनशिप लीग भी दोपहर तीन बजे मिल्टन केनेस में शुरू होगी जिसमें पहले मैच में शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी जूड ट्रंप हिस्सा लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट