जरुरी जानकारी | प्रतिस्पर्धा आयोग ने ओएनजीसी-एनटीपीसी ग्रीन को ऊर्जा कंपनी अयाना के अधिग्रहण को मंजूरी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मंगलवार को ओएनजीसी-एनटीपीसी ग्रीन के नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अयाना के 19,500 करोड़ रुपये में अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
नयी दिल्ली, 11 मार्च भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मंगलवार को ओएनजीसी-एनटीपीसी ग्रीन के नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अयाना के 19,500 करोड़ रुपये में अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
ओएनजीसी-एनटीपीसी ग्रीन प्राइवेट लि. (ओएनजीपीएल), ओएनजीसी ग्रीन (ओजीएल) और एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लि. (एनजीईएल) का संयुक्त उद्यम है। दोनों की इसमें बराबर 50:50 हिस्सेदारी है।
प्रतिस्पर्धा आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रतस्पर्धा आयोग ने ओएनजीसी एनटीपीसी ग्रीन प्राइवेट लि. द्वारा अयाना रिन्यूएबल पावर प्राइवेट लि. के अधिग्रहण से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’’
ओएनजीपीएल ने पिछले महीने कहा था कि उसने अयाना रिन्यूएबल पावर प्राइवेट लि. (अयाना) में 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में दूसरा सबसे बड़ा सौदा है। अदाणी ग्रीन एनर्जी (एजीईएल) ने अक्टूबर, 2021 में सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प (एसबीजी) और भारती ग्रुप से 3.5 डॉलर के नकद सौदे में एसबी एनर्जी इंडिया का अधिग्रहण किया था।
अयाना के पास लगभग 4.1 गीगावाट की परिचालन वाली और निर्माणाधीन संपत्तियां हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)