खेल की खबरें | राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस: मनिका, श्रीजा महिला एकल के प्री क्वाट्रर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत राष्ट्रीय चैंपियन श्रीजा अकुला और मनिका बत्रा ने गुरुवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

बर्मिंघम, चार अगस्त गत राष्ट्रीय चैंपियन श्रीजा अकुला और मनिका बत्रा ने गुरुवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

श्रीजा ने मलेशिया की केरेन लाइन को राउंड आफ 32 के मुकाबले में 12-10, 12-10, 4-11, 11-8, 11-8 से हराया।

लाइन ने यहां टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन मनिका बत्रा को हराया था जिससे गत चैंपियन भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

श्रीजा की जीत के बाद मनिका ने एकतरफा मुकाबले में कनाडा की फू चिंग नैम को सीधे गेम में 11-5, 11-2, 11-7 से हराया।

टीम की उनकी साथी रीथ ऋष्या को हालांकि इंग्लैंड की चार्लोट बार्डस्ले के खिलाफ 1-4 से शिकस्त का सामनाक करना पड़ा।

इससे पहले साथियान ज्ञानशेखरन और मनिका तथा अनुभवी अचंता शरत कमल और श्रीजा की जोड़ी ने मिश्रित युगल में अपने मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि सानिल शेट्टी और रीथ टेनिसन की जोड़ी हारकर बाहर हो गयी।

साथियान और मनिका ने राउंड 32 में सेशेल्स के क्रेया मिक और सिनोन लौरा की जोड़ी को 3-0 (11-1, 11-3, 11-1) से पराजित किया। अब शु्क्रवार को प्री क्वार्टरफाइनल में इनका सामना नाईजीरिया के ओलाजिडे ओमोटायो और अजोके ओजोमू की जोड़ी से होगा।

शरत कमल और श्रीजा की जोड़ी भी राउंड आफ 32 मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रही। उन्होंने उत्तरी आयरलैंड के ओवेन कैथकार्ट और सोफी अर्ली की जोड़ी को 3-0 (11-7, 11-8, 11-9) से हराया। भारतीय जोड़ी अब मलेशिया के ची फेंग लियोंग और यिंग हो की जोड़ी से भिड़ेगी।

शेट्टी और टेनिसन की भारतीय जोड़ी को राउंड 64 के मुकाबले में मलेशिया के वोंग कि शेन और टी आई जिन की जोड़ी से 6-11 10-12 13-11 11-8 8-11 से हार मिली।

शेट्टी और टेनिसन ने पहले दो गेम गंवाने के बाद वापसी की और अगले दो गेम अपने नाम कर मैच को निर्णायक गेम में ले गये।

लेकिन निर्णायक गेम में उन्हें 8-11 से पराजय मिली जिससे भारतीय जोड़ी प्रतियोगिता से बाहर हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड