देश की खबरें | महिलाओं को जमीन के स्वामित्व में सह भागीदार बनाने के लिए समिति गठित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महिलाओं को जमीन के स्वामित्व में सह भागीदार बनाने के लिए उत्तराखंड राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 18 नवंबर महिलाओं को जमीन के स्वामित्व में सह भागीदार बनाने के लिए उत्तराखंड राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की ।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री और प्रदेश सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने संवाददाताओं को बताया कि गठित समिति यह सुझाव देगी कि महिलाओं को संपत्ति में कैसे सह भागीदार बनाया जाए । उन्होंने कहा कि जमीन के स्वामित्व में महिलाओं का नाम न होने से उन्हें ऋण मिलने में दिक्कत आती है ।

यह भी पढ़े | ओडिशा में कोरोना के चलते छठ पर भी सूप और बास्केट बनाने वालों का कारोबार रहा फीका: 18 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि इस समिति में अपर मुख्य सचिव, सचिव राजस्व एवं सचिव न्याय भी बतौर सदस्य शामिल किए गये हैं ।

कौशिक ने कहा कि समिति को तत्काल इस पर कार्रवाई करने को कहा गया है और अगली कैबिनेट बैठक तक वह इस संबंध में अपने सुझाव देगी।

यह भी पढ़े | कोविड-19: दिल्ली में टारगेट टेस्टिंग, 150 प्रवर्तन टीमें कर रही हैं मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई.

उन्होंने कहा कि एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में मंत्रिमंडल ने उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देने के लिए ‘मुख्यमंत्री मेधावी छात्र पुरस्कार योजना' संचालित करने को भी अपनी स्वीकृति दे दी ।

इस योजना के तहत स्नातक कक्षाओं के अंतिम परीक्षाफल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 50 हजार रुपये, 30 हजार रुपये एवं 15 हजार रुपये तथा परास्नातक कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को 75 हजार रुपये, 60 हजार रुपये एवं 30 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\