जरुरी जानकारी | ओडिशा के जगतसिंहपुर की इस्पात परियोजना को लेकर प्रतिबद्ध : जिंदल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने कहा है कि वह ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में प्रस्तावित एकीकृत इस्पात संयंत्र परियोजना के लिए प्रतिबद्ध है।

भुवनेश्वर, 25 अगस्त जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने कहा है कि वह ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में प्रस्तावित एकीकृत इस्पात संयंत्र परियोजना के लिए प्रतिबद्ध है।

जेएसडब्ल्यू के प्रमुख सज्जन जिंदल ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को आश्वासन दिया कि 1.32 करोड़ टन की परियोजना को जल्द शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Kaun Banega Crorepati 12: अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 की शूटिंग की शुरू, सेट से फोटो की शेयर.

जिंदल ने कहा, ‘‘हम जगतसिंहपुर की परियोजना को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और हमें इसमें समूची राज्य मशीनरी का सहयोग मिल रहा है। हम इस परियोजना को जल्द शुरू करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी भारतीय प्रबंधन संस्थान-संबलपुर (आईआईएम-संबलपुर) के साथ भागीदारी में एक स्कूल शुरू करने जा रही है, जो ओडिशा के विकास के लिए दीर्घावधि की योजना पर काम करेगा।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा की पुरानी फोटो शेयर कर, बाप्पा का किया स्वागत.

जिंदल ने कहा कि वह ओडिशा को एक हजार डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। राज्य सरकार पहले ही इस परियोजना के लिए जमीन का आवंटन कर चुकी तथा बिजली और पानी उपलब्ध करा चुकी है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में पटनायक ने ओडिशा के संसाधनों के मूल्यवर्धन, रोजगार तथा राजस्व के सृजन पर जोर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\