देश की खबरें | मुंबई को झुग्गी-बस्ती मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि मुंबई को झुग्गी-बस्ती मुक्त बनाना उनकी सरकार का लक्ष्य है और यह गरीबों को किफायती मकान मुहैया कराने पर ध्यान केंद्रित किए हुए है।

मुंबई, तीन नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि मुंबई को झुग्गी-बस्ती मुक्त बनाना उनकी सरकार का लक्ष्य है और यह गरीबों को किफायती मकान मुहैया कराने पर ध्यान केंद्रित किए हुए है।

मुख्यमंत्री ने कुर्ला में शिवसेना उम्मीदवार मंगेश कुडालकर के लिए रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं के बीत अच्छा संतुलन कायम किया है।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “अगर हम ढाई साल में इतना काम कर सकते हैं तो सोचिए पांच वर्ष में कितना करेंगे।”

उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, “हम गरीबों को किफायती दामों पर मकान उपलब्ध कराएंगे। क्या मुंबई में घर होना गरीब का हक नहीं है? क्या गरीब किसान का बेटा मुख्यमंत्री नहीं बन सकता? या केवल चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले ही मुख्यमंत्री बन सकते हैं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए शिंदे ने कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र को विकास का केंद्र और मुंबई को देश की फिनटेक (आर्थिक-प्रौद्योगिकी) राजधानी बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा, "हम झुग्गी-बस्तियों में रहने वालों को मकानों का मालिकाना हक देकर मुंबई को झुग्गी-बस्तियों से मुक्त बनाएंगे। यह गरीबों के हित में काम करने वाली सरकार है। आपके सामने उनका ढाई साल का कार्यकाल है और हमारा ढाई साल का कार्यकाल है। मतदाता इसके आधार पर फैसला करें।"

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 20 नवंबर को होना है। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट