देश की खबरें | मालदीव के साथ विकास साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध: भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मालदीव के साथ विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं के कार्यान्वयन सहित अपने विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

नयी दिल्ली, 18 जनवरी भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मालदीव के साथ विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं के कार्यान्वयन सहित अपने विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की यह टिप्पणी मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के 15 मार्च तक अपने देश से भारतीय सैन्यकर्मियों को वापस बुलाने के आह्वान के बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव के बीच आई है।

उन्होंने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में एक सवाल पर कहा, ‘‘हम अपनी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम मालदीव के महत्वपूर्ण विकास भागीदार रहे हैं।’’

जायसवाल ने कहा, ‘‘हम मालदीव के विकास भागीदार के रूप में वह सभी चीजें करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हम कर सकते हैं।’’

मालदीव द्वारा भारतीय सैनिकों की वापसी पर जोर देने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस मामले पर भारत-मालदीव कोर ग्रुप की दूसरी बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा। कोर ग्रुप की अगली बैठक अगले महीने की शुरुआत में नयी दिल्ली में होने वाली है।

माले में 14 जनवरी को कोर ग्रुप की पहली बैठक में भारतीय सैन्यकर्मियों के मुद्दे पर व्यापक चर्चा हुई।

विदेश मंत्रालय ने बैठक के बाद एक बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने मालदीव के लोगों को मानवीय और चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने वाले भारतीय विमानन प्लेटफॉर्म के निरंतर संचालन को सक्षम करने के लिए पारस्परिक रूप से व्यावहारिक समाधान खोजने पर चर्चा की।’’

भारत-मालदीव संबंधों में तनाव पैदा हो गया, क्योंकि चीन समर्थक नेता के रूप में देखे जाने वाले मुइज्जू ने नवंबर में राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कहा कि वह भारतीय सैन्यकर्मियों को अपने देश से बाहर निकालने के अपने चुनावी वादे को निभाएंगे।

कतर की जेल में बंद आठ पूर्व भारतीय नौसैन्यकर्मियों के मामले में पूछे जाने पर, जायसवाल ने कहा कि हाल में दोहा में भारतीय दूतावास को राजनयिक पहुंच प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे राजदूत ने दूतावास के अधिकारियों के साथ हिरासत में लिये गए आठ भारतीयों से मुलाकात की। कानूनी टीम याचिका के पहलुओं पर गौर कर रही है।’’

कतर की अपीलीय अदालत ने 28 दिसंबर को भारतीयों को दी गई मौत की सजा को कम कर दिया और उन्हें अलग-अलग अवधि के लिए जेल की सजा सुनाई, जिसके कुछ हफ्ते बाद उनके परिवार के सदस्यों ने एक अन्य अदालत के पहले के आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू