देश की खबरें | दलितों की जूतों से पिटाई की मुनादी कराने पर आयोग ने संज्ञान लिया, किया गांव का दौरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग ने मुजफ्फरनगर जिले में गेहूं की फसल काटने से इनकार करने से नाराज पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा दलितों की जूतों से पिटाई कराने की मुनादी कराने की घटना पर संज्ञान लेकर गांव का दौरा किया।

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 17 मई राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग ने मुजफ्फरनगर जिले में गेहूं की फसल काटने से इनकार करने से नाराज पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा दलितों की जूतों से पिटाई कराने की मुनादी कराने की घटना पर संज्ञान लेकर गांव का दौरा किया।

मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव में दलितों द्वारा गेहूं की फसल काटने से इनकार करने से नाराज पूर्व ग्राम प्रधान ने नौ मई को मुनादी करा दी कि वे (दलित) उनके खेत में प्रवेश नहीं करेंगे अन्यथा उनकी पचास बार जूतों से पिटाई होगी और पांच हजार रुपये जुर्माना देना होगा।

पुलिस ने इस मामले में पूर्व ग्राम प्रधान समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया था।

मामले पर संज्ञान लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. अंजू बाला ने सोमवार को पावटी गांव का दौरा किया। उन्होंने लोगों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।

आयोग की सदस्य के समक्ष कुछ दलितों ने आरोप लगाया कि पूर्व ग्राम प्रधान राजबीर त्यागी ने सात साल पहले अपने खेतों में घास काटने पर छह दलित महिलाओं पर छह-छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया और वसूला। सदस्य ने लिखित शिकायत का सुझाव देते हुए आश्वासन दिया कि अगर वे लोग शिकायत दर्ज कराएंगे तो उन्हें न्याय मिलेगा।

आयोग की सदस्य ने कहा कि वह आरोपी के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट हैं और इसमें और भी कार्रवाई की जरूरत पड़ी तो किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आयोग के अध्यक्ष को अपनी तथ्यात्मक रिपोर्ट देंगी।

गौरतलब है कि यह घटना नौ मई को चरथावल क्षेत्र के पावटी खुर्द गांव में हुई और सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा ढोल पीटते और घोषणा करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया। यह व्यक्ति पूर्व प्रधान की ओर से मुनादी कर रहा था।

पावटी खुर्द के पूर्व ग्राम प्रधान राजबीर त्यागी की ओर से यह घोषणा कराई गई कि जो कोई उनके खेत और ट्यूबवेल में प्रवेश करेगा उसे पचास बार जूतों से पीटा जाएगा और पांच हजार रुपये जुर्माना लिया जाएगा। राजवीर त्यागी कुख्यात गैंगस्टर विक्की त्यागी के पिता हैं। विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की त्यागी की 2015 में अदालत में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया था कि इस तरह की मुनादी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने राजबीर त्यागी और कुंवरपाल को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी जेल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर