देश की खबरें | जैन साधुओं पर​ टिप्पणी : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की पुलिस ने जैन साधुओं के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बालोद, 31 मई छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की पुलिस ने जैन साधुओं के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बालोद जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को बालोद पुलिस की एक टीम ने सोमवार को सरगुजा जिले से पकड़ा और आज सुबह यहां लाया गया।

बघेल को यहां की स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है।

मेश्राम ने बताया कि इस महीने की 25 तारीख को अमित बघेल ने बालोद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जैन साधुओं के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। मामला दर्ज होने के बाद बघेल की तलाश की जा रही थी।

जैन साधुओं पर टिप्पणी के विरोध में जैन समाज ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में सोमवार की रात पुलिस ने बघेल को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि बघेल सरगुजा जिले के हसदेव अरंड क्षेत्र में कोयला खनन को मंजूरी के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचा था।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्यों के अनुसार राज्य में क्षेत्रीय पहचान को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ के लोगों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से इस संगठन का गठन किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू