ICC T20 World Cup 2021: ऑस्ट्रेलिया कप्तान आरोन फिंच का बड़ा बयान, कहा- पावरप्ले में शाहीन के साथ मुकाबला अहम होगा

फिंच ने मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘शाहीन पाकिस्तान के लिये काफी अच्छे फार्म में है. हां, इसलिये यह अहम मुकाबला होने वाला है, इसमें कोई शक नहीं है. ’’पावरप्ले के छह ओवरों की महत्ता की बात करते हुए फिंच ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने पूरे टूर्नामेंट के दौरान देखा कि पावरप्ले ओवर बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिये कितने अहम हैं.’’

कप्तान आरोन फिंच ( Photo Credit : Facebook)

दुबई, 10 नवंबर: कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch) ने बुधवार को कहा कि टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के दूसरे सेमीफाइनल में जब आस्ट्रेलिया (Australia) का सामना पाकिस्तान (Pakistan) से होगा तो उन्हें पावरप्ले ओवरों में शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) की इनस्विंग गेंदों से निपटने की जरूरत होगी. पाकिस्तान ने ग्रुप लीग के सभी पांचों मैचों में जीत हासिल की लेकिन शाहीन अफरीदी का भारत के खिलाफ सुपर 12 चरण के शुरूआती मैच का घातक स्पैल अब भी टी20 टूर्नामेंट का चर्चा का विषय है. टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने Virat Kohli को लेकर दिया बड़ा बयान, यहां पढ़ें पूरी खबर

फिंच ने मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘शाहीन पाकिस्तान के लिये काफी अच्छे फार्म में है. हां, इसलिये यह अहम मुकाबला होने वाला है, इसमें कोई शक नहीं है. ’’पावरप्ले के छह ओवरों की महत्ता की बात करते हुए फिंच ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने पूरे टूर्नामेंट के दौरान देखा कि पावरप्ले ओवर बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिये कितने अहम हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मध्य के ओवरों और डेथ ओवरों के आंकड़े लगभग पूरे टूर्नामेंट के दौरान समान रहे हैं लेकिन पावरप्ले निश्चित रूप से अहमियत रखता है. ’’वह हालांकि टॉस गंवाने को ज्यादा तवज्जो नहीं देते, उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जब फाइनल्स की बात आती है तो ईमानदारी से कहूं तो इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बोर्ड पर रन जुटाने में विश्वास करता हूं, विशेषकर फाइनल में, जो वास्तव में फायदेमंद हो सकता है. हमने इसके बारे में बात की है. हमें पूरा भरोसा है कि अगर हमें पहले या फिर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने को मिलेगी तो भी हम जीत सकते हैं.’’उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की मौजूदा फार्म को देखते हुए वे काफी सतर्क हैं क्योंकि विपक्षी टीम का स्पिन आक्रमण भी काफी शानदार है जिसमें इमाद वसीम, शादाब खान और मोहम्मद हफीज शामिल हैं.

फिंच ने कहा, ‘‘पाकिस्तान की स्पिन को देखें तो उन्हें इससे काफी सफलता मिली है जिसमें इमाद ने पावरप्ले में और शादाब ने मध्य ओवरों में शानदार गेंदबाजी की है.’’लेकिन आस्ट्रेलियाई कप्तान को एडम जम्पा के अलावा ग्लेन मैक्सवेल की काबिलियत पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा, ‘‘एडम जम्पा जिस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं, उससे हम काफी खुश हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की है. उन्होंने अहम मौकों पर बड़े विकेट चटकाये. वह अच्छे खिलाड़ियों को आउट कर देता है. मैक्सवेल ने भी टुकड़ों में अच्छा किया, उसने जितने ओवर गेंदबाजी की, उसमें सचमुच अच्छा किया.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट