खेल की खबरें | एड़ी की चोट के कारण कोलिन डि ग्रैंडहोम टेस्ट श्रृंखला से बाहर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लॉर्ड्स में पहले टेस्ट मैच के दौरान ग्रैंडहोम घायल हो गए थे और उन्हें 10-12 सप्ताह तक बाहर रहना पड़ सकता है।
लॉर्ड्स में पहले टेस्ट मैच के दौरान ग्रैंडहोम घायल हो गए थे और उन्हें 10-12 सप्ताह तक बाहर रहना पड़ सकता है।
माइकल ब्रेसवेल घायल हेनरी निकोल्स के कवर के रूप में लंदन में टीम के साथ हैं और वह टीम में बने रहेंगे।
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘‘श्रृंखला के शुरू में चोटिल होना कोलिन के लिये वास्तव में निराशाजनक है। वह हमारी टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहा है और निश्चित तौर पर हमें उसकी कमी खलेगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा है कि हमारे पास माइकल जैसा खिलाड़ी है जो खेलने के लिये तैयार है।’’
लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड की पहली पारी में ग्रैंडहोम ने सर्वाधिक 42 रन बनाये लेकिन उनकी टीम इस मैच में पांच विकेट से हार गयी थी।
दूसरा टेस्ट मैच ट्रेंटब्रिज में शुक्रवार से शुरू होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)