देश की खबरें | ओडिशा में पांच फरवरी तक शीतलहर की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने आने वाले तीन से चार दिनों के लिए ओडिशा के कुछ जिलों में जबरदस्त शीतलहर चलने को लेकर चेतावनी जारी की है।

भुवनेश्वर, एक फरवरी मौसम विभाग ने आने वाले तीन से चार दिनों के लिए ओडिशा के कुछ जिलों में जबरदस्त शीतलहर चलने को लेकर चेतावनी जारी की है।

इसके चलते राज्य सरकार ने जिलों के प्रशासन को लोगों की सहायता के मद्देनजर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक विशेष बुलेटिन में कहा कि ओडिशा में निचले स्तर पर जारी उत्तर-पश्चिमी शुष्क एवं सर्द हवाओं के प्रभाव के कारण पांच फरवरी तक कई जिलों में जबरदस्त शीतलहर की संभावना है।

विभाग ने पांच फरवरी तक रात का न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस गिरने का भी अनुमान जताया है। साथ ही निश्चित जिलों के लिए ऑरेंज एवं येलो चेतावनी जारी की है।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यह चेतावनी अगले तीन चार दिनों के लिए जारी की गई है।

राज्य जबरदस्त ठंड की चपेट में है और नौ स्थानों पर रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड