देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में शीत लहर का कहर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाण में बृहस्पतिवार को भी भयंकर शीत लहर का कहर जारी रहा।
चंडीगढ़, 14 जनवरी पंजाब और हरियाण में बृहस्पतिवार को भी भयंकर शीत लहर का कहर जारी रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा।
वहीं, अंबाला, हिसार और करनाल में तापमान सामान्य से कम से कम तीन डिग्री कम क्रमश: 3.1, 3.7 और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तामपान क्रमश: 3.8, 4.3 और 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान, सामान्य से एक डिग्री कम 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5, 4.8 और 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.5, 2.1, 4.2, 3.6, पांच और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा भी छाया रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)