देश की खबरें | दिल्ली में शीत लहर का कहर जारी, पारा 4.1 डिग्री तक गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से बहने वाली बर्फीली हवाओं ने मंगलवार को दिल्ली का पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे ला दिया, जो इस मौसम में अब तक का शहर का न्यूनतम तापमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से बहने वाली बर्फीली हवाओं ने मंगलवार को दिल्ली का पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे ला दिया, जो इस मौसम में अब तक का शहर का न्यूनतम तापमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मैदानी इलाकों के लिए आईएमडी, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे जाने पर शीतलहर घोषित कर देता है।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी का दिल्ली दौरा आज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात : 15 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हालांकि दिल्ली जैसे छोटे इलाकों के लिए अगर एक दिन के लिए भी तापमान नीचे चला जाता है तो शीतलहर की घोषणा की जा सकती है।

शहर के लिए मौसम संबंधी आंकड़े उपलब्ध करने वाली सफदरजंग वेधशाला के अनुसार मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं जाफरपुर में पारा गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | Uttarakhand: राज्य में 93,000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को मुफ्त में दी जाएगी COVID-19 वैक्सीन- स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी.

आईएमडी ने कहा कि आयानगर और लोधी रोड मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान क्रमश: चार डिग्री सेल्सियस और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता भी सुधर कर ‘मध्यम’ श्रेणी में आ गयी।

सुबह 10 बजे शहर की वायु गुणवत्ता 190 दर्ज की गई। सोमवार की औसत एक्यूआई 160, रविवार को 305 और शनिवार को 356 दर्ज की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड