देश की खबरें | सर्दी-जुकाम के वायरस का संबंध रक्त का थक्का जमाने वाले रोग से : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सर्दी तथा फ्लू जैसे आम लक्षण पैदा करने वाले सांस संबंधी वायरस का संबंध रक्त का थक्का जमने, गंभीर थ्रोम्बोसाइटोपेनिया या प्लेटलेट्स के स्तर में कमी से हो सकता है। एक अध्ययन में यह बात कही गयी है।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त सर्दी तथा फ्लू जैसे आम लक्षण पैदा करने वाले सांस संबंधी वायरस का संबंध रक्त का थक्का जमने, गंभीर थ्रोम्बोसाइटोपेनिया या प्लेटलेट्स के स्तर में कमी से हो सकता है। एक अध्ययन में यह बात कही गयी है।

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इस निष्कर्ष से उन रोगियों में बीमारियों का शीघ्र पता लगाने, उचित उपचार और बेहतर नतीजे हासिल करने में मदद मिलेगी जिन्हें इस तरह के रोग हो जाते हैं।

‘न्यू इंगलैंड जर्नल ऑफ मेडिसीन’ में प्रकाशित यह अध्ययन फ्लू वायरस तथा प्लेटलेट्स रोधी रोग पैदा करने में उसकी भूमिका पर नया प्रकाश डालता है।

इस अध्ययन से अनुसंधान का नया रास्ता भी खुल गया है क्योंकि अब भी कई प्रश्न बचे हुए हैं जैसे कि यह स्थिति कैसे और क्यों उत्पन्न होती है और ऐसे कौन लोग हैं जिनमें यह रक्त विकार होने की सबसे अधिक आशंका होती है।

एंटीबॉडीज वाई आकार के प्रोटीन होते हैं जो बैक्टेरिया या अन्य ‘बाहरी’ वस्तुओं की सतह पर चिपक सकते हैं और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के बारे में संकेत दे सकते हैं।

पीएफ4 रोधी बीमारी में व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली प्लेटलेट -4 (पीएफ4) के खिलाफ एंटीबॉडी बनाता है। पीएफ 4 एक प्रोटीन है जिसे प्लेटलेट्स स्रावित करता है।

जब पीएफ4 के खिलाफ एंटीबॉडी बनता है और उससे जुड़ता है तो उससे रक्त प्रवाह से बड़ी संख्या में प्लेटलेट्स गायब होने लगते हैं जिससे खून का थक्का जमने लगता है और प्लेटलेट्स की मात्रा घट जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी