विदेश की खबरें | ब्रिटेन में महाराजा के चित्र के साथ मधुमक्खियों की डिजाइन वाले सिक्के प्रचलन में आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में मंगलवार से महाराजा चार्ल्स तृतीय के चित्र तथा मधुमक्खियों के डिजाइन वाले एक पाउंड के पहले सिक्के प्रचलन में आ गए हैं। देश भर के डाकघरों और बैंकों के माध्यम से कुल 29.75 लाख सिक्के नकदी प्रचलन में आएंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 20 अगस्त ब्रिटेन में मंगलवार से महाराजा चार्ल्स तृतीय के चित्र तथा मधुमक्खियों के डिजाइन वाले एक पाउंड के पहले सिक्के प्रचलन में आ गए हैं। देश भर के डाकघरों और बैंकों के माध्यम से कुल 29.75 लाख सिक्के नकदी प्रचलन में आएंगे।

ब्रिटेन की टकसाल ‘रॉयल मिंट’ के अनुसार, मधुमक्खियों के डिजाइन वाला पाउंड आठ नए डिजाइन में से एक है जो एक पेंस से दो पाउंड मूल्यवर्ग में सिक्कों पर दिखाई देंगे। इनमें हेजल डोरमाउस, पफिन और अटलांटिक सैल्मन जैसे जीव-जंतु भी शामिल हैं। ये सभी प्रजातियां संरक्षण कार्यक्रमों में शामिल हैं, जो चार्ल्स तृतीय (75) की पर्यावरण संबंधी चिंताओं को दर्शाता है।

‘रॉयल मिंट’ में स्मृति सिक्का निदेशक रेबेका मॉर्गन ने कहा, ‘‘रॉयल मिंट ने (पूर्ववर्ती सम्राट) अल्फ्रेड द ग्रेट के बाद से ब्रिटेन के प्रत्येक महाराजा-महारानी के सिक्के बनाए हैं और यह बताते हुए हमें गर्व हो रहा है कि चार्ल्स तृतीय का एक पाउंड का सिक्का अब प्रचलन में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता है कि एतिहासिक सिक्के को पाने के लिए संग्रहकर्ताओं और आम लोगों में उत्साह की लहर पैदा होगी। हमें उम्मीद है कि सभी सिक्कों के डिजाइन इन महत्वपूर्ण प्रजातियों के संरक्षण के बारे में गहन संवाद को बढ़ावा देंगे।’’

यह डिजाइन ब्रिटेन में पाई जाने वाली भौंरा, राजमिस्त्री मधुमक्खियां और श्रमिक मधुमक्खियां समेत मधुमक्खियों की 250 से अधिक प्रजातियों का प्रतीक है।

‘रॉयल मिंट’ के विवरण में लिखा है, ‘‘ये मेहनती कीट-पतंग कई पौधों और फलदार पेड़ों के परागण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे पूरे देश में आम तौर पर बगीचों, पार्क, जंगलों, घास के मैदानों में पाए जा सकते हैं, और अब ब्रिटेन के एक पाउंड के सिक्के के पीछे भी पाए जाते हैं।’’

पिछले साल अक्टूबर में पहली बार सामने आए इस सिक्के के बारे में मिंट ने कहा कि नए डिजाइन में चार्ल्स तृतीय के संरक्षण के प्रति जुनून को दर्शाया गया है। सिक्के पर अंकित संख्या प्रत्येक सिक्के के मूल्य को दर्शाती है, साथ ही इसे बड़ा किया गया है, ताकि बच्चों को मुद्रा का मूल्य समझने में मदद मिल सके।

‘रॉयल मिंट’ द्वारा आयोजित एक सर्वेक्षण में, एक-पाउंड के सिक्के को सभी आठ सिक्कों के डिजाइनों में से सबसे पसंदीदा माना गया तथा लाल गिलहरी को दर्शाने वाला दो-पेंस का सिक्का दूसरे स्थान पर रहा। करीब 3,000 लोगों ने अपने पसंदीदा डिजाइन के लिए वोट दिया, जिसमें एक पाउंड का डिजाइन करीब 30 प्रतिशत वोट के साथ शीर्ष पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: कोलंबो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\