जरुरी जानकारी | कॉग्निजेंट की आय बढ़कर 54.4 करोड़ डॉलर हुई; 45,000 भारतीय स्नातकों को रोजगार देने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने बताया कि चालू वर्ष की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान उसकी शुद्ध आय 56.3 प्रतिशत बढ़कर 54.4 करोड़ डॉलर (करीब 4,073.2 करोड़ रुपये) हो गई। कंपनी ने उम्मीद जतायी कि वह चौथी तिमाही में भारत में 45,000 स्नातकों को रोजगार देगी।

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने बताया कि चालू वर्ष की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान उसकी शुद्ध आय 56.3 प्रतिशत बढ़कर 54.4 करोड़ डॉलर (करीब 4,073.2 करोड़ रुपये) हो गई। कंपनी ने उम्मीद जतायी कि वह चौथी तिमाही में भारत में 45,000 स्नातकों को रोजगार देगी।

अमेरिका स्थित कंपनी की शुद्ध आय सितंबर 2020 तिमाही में 34.8 करोड़ डॉलर थी।

कॉग्निजेंट ने कहा कि उद्योग में योग्य कामगारों की मांग-आपूर्ति में असंतुलन खासतौर से तेज बना हुआ है और तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 33 प्रतिशत लोगों ने कंपनी छोड़ दी।

कॉग्निजेंट की आय समीक्षाधीन तिमाही में लगभग 12 प्रतिशत बढ़कर 4.7 अरब डॉलर हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 4.2 अरब डॉलर थी।

कॉग्निजेंट को भारत में लगभग दो लाख कर्मचारी हैं और कंपनी का वित्त वर्ष जनवरी से दिसंबर तक होता है।

कंपनी ने उम्मीद जतायी कि वह चौथी तिमाही में 45,000 नये स्नातकों को रोजगार की पेशकश करेगी। उनकी नियुक्ति 2022 में होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\