खेल की खबरें | कोको गॉ पहली बार अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फ्रेंच ओपन उपविजेता कोको गॉ मेलानी ओडिन के बाद अमेरिकी ओपन अंतिम आठ में पहुंचने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई । ओडिन 2009 में 17 वर्ष की उम्र में यहां तक पहुंची थी ।

फ्रेंच ओपन उपविजेता कोको गॉ मेलानी ओडिन के बाद अमेरिकी ओपन अंतिम आठ में पहुंचने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई । ओडिन 2009 में 17 वर्ष की उम्र में यहां तक पहुंची थी ।

पुरूष वर्ग में 23वीं वरीयता प्राप्त निक किर्गियोस ने गत चैम्पियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव को 7 . 6, 3 . 6, 6 . 3, 6 . 2 से हराया ।

अब उनका सामना 27वीं वरीयता प्राप्त कारेन खाचानोव से होगा जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल में फ्रेंच ओपन उपविजेता कैस्पर रूड की टक्कर विम्बलडन उपविजेता मातेओ बेरेतिनी से होगी ।

अमेरिकी ओपन के बाद मेदवेदेव की शीर्ष रैंकिंग भी चली जायेगी । रफेल नडाल, कार्लोस अलकारेज या रूड में से कोई उनकी जगह लेगा ।

कोको गॉ का सामना अब 17वीं रैंकिंग वाली फ्रांस की कैरोलिन गार्शिया से होगा जिसने 29वीं रैंकिंग वाली एलिसन रिस्के अमृतराज को 6 . 4, 6 . 1 से मात दी ।

तीसरे दौर में सेरेना विलियम्स को हराने वाली अजला टोमजानोविच का सामना पांचवीं रैंकिंग वाली ओंस जबाउर या 18वीं रैंकिंग वाली वेरोनिका कुडेरमेतोवा से होगा ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया