जरुरी जानकारी | मछली पकड़ने वाले अंतर्देशीय, तटीय जहाजों के क्षेत्र में अवसर तलाश रही कोचिन शिपयार्ड: सीएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी कंपनी कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड मछली पकड़ने वाले अंतर्देशीय व तटीय तथा विशेष जहाजों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी जहाज निर्माण के क्षेत्र में 10 साल में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनने की रणनीति के तहत ऐसा कर रही है। कंपनी की एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह सितंबर सरकारी कंपनी कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड मछली पकड़ने वाले अंतर्देशीय व तटीय तथा विशेष जहाजों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी जहाज निर्माण के क्षेत्र में 10 साल में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनने की रणनीति के तहत ऐसा कर रही है। कंपनी की एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मधु एस नायर ने बताया कि कंपनी मछली पकड़ने वाले जहाजों के लिये एक विशेष इकाई बनाने पर भी विचार कर रही है। इसके तहत 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली अनुषंगी हुगली कोचिन शिपयार्ड में एक यार्ड बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Kareena Kapoor Khan और तैमूर फेवरेट फूटबाल टीम का हौसला बढ़ाते आए नजर, शेयर किया खास फोटोज.

यह यार्ड कोरोना वायरस महामारी के दौरान भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण को आठ जहाजों की आपूर्ति कर चुका है। इसके अलावा तमिलनाडु के लाभार्थियों को मछली पकड़ने वाले 11 जहाजों की भी आपूर्ति की जा चुकी है, जबकि पांच ऐसे अन्य जहाज आपूर्ति के लिये तैयार हैं।

नायर ने कंपनी की सालाना रिपोर्ट में कहा, ‘‘दीर्घकालिक व्यवसाय नीति में व्यावसायिक व रक्षा क्षेत्र दोनों में आक्रामक विपणन प्रयास करने का विचार तैयार हुआ है। व्यावासायिक खंड में जिन श्रेणियों पर अधिक जोर दिया जायेगा, उनमें मछली पकड़ने वाले अंतर्देशीय व तटीय तथा विशेष जहाज शामिल हैं।’’

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.

कंपनी ने कहा कि मछली पकड़ने वाले जहाजों की श्रेणी में बहुत संभावनाएं हैं और उसने इन अवसरों का लाभ उठाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट