देश की खबरें | तटरक्षक ने गुजरात तट के पास एक नाव में आग लगने के बाद सात मछुआरों को बचाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने गुजरात तट के पास अरब सागर में मछली पकड़ने वाली एक नाव में आग लगने के बाद सात मछुआरों को बचाया।
अहमदाबाद, 12 मार्च भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने गुजरात तट के पास अरब सागर में मछली पकड़ने वाली एक नाव में आग लगने के बाद सात मछुआरों को बचाया।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि नाव आग में जल गई और डूब गई।
आईसीजी की जहाज राजरतन को बृहस्पतिवार शाम मछली पकड़ने वाली एक नाव से सूचना मिली कि देवभूमि-द्वारका जिले के एक तटीय गांव नवद्रा से लगभग 37 समुद्री मील की दूरी पर 'हरसिद्धि' नामक एक अन्य नाव में आग पकड़ ली।
आईसीजी ने एक अन्य नौका की मदद से हरसिद्धी में सवार सभी सात मछुआरों को बचा लिया।
विज्ञप्ति में कहा गया कि आग पर काबू पाने के प्रयासों के बावजूद, हरसिद्धि को बचाया नहीं जा सका।
बचाए गए मछुआरों को पोरबंदर ले जाया गया, जिन्होंने आईसीजी अधिकारियों को बताया कि इंजन में आग लग गई और आग बहुत तेजी से फैल गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)