जरुरी जानकारी | जनवरी में कोल इंडिया के उत्पादन में चार प्रतिशत की गिरावट का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोल इंडिया के जनवरी माह के कोयला उत्पदन में करीब चार प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पिछले लगातार पांच महीने तक कोल इंडिया का उत्पादन बढ़ा था।

कोलकाता, 31 जनवरी कोल इंडिया के जनवरी माह के कोयला उत्पदन में करीब चार प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पिछले लगातार पांच महीने तक कोल इंडिया का उत्पादन बढ़ा था।

सूत्रों ने बताया कि जनवरी में कोल इंडिया का उत्पादन 6.02 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जो जनवरी 2020 में 6.31 करोड़ टन रहा था।

सूत्रों ने कहा कि 29 जनवरी तक कोल इंडिया का उत्पादन 5.62 करोड़ टन रहा है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी की अवधि में कोल इंडिया ने 45.4 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया है।

कोल इंडिया का मार्च तक 63 से 64 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य है।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन हटने के बाद अगस्त से कोल इंडिया का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। अगस्त में कोल इंडिया का उत्पादन सालाना आधार पर 7.1 प्रतिशत बढ़ा था। उसके बाद सितंबर में इसमें 31 प्रतिशत, अक्टूबर में 18 प्रतिशत और नवंबर में 3.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

कोलकाता मुख्यालय वाली कंपनी का 2021 के पहले महीने में कुल उठाव 5.33 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जो इससे पिछले साल के समान महीने से करीब 5.5 प्रतिशत कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड