जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष में 16,500 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय लक्ष्य को पार कर जाएगी कोल इंडिया : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) चालू वित्त वर्ष के लिए अपने 16,500 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय के लक्ष्य को पार कर सकती है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) चालू वित्त वर्ष के लिए अपने 16,500 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय के लक्ष्य को पार कर सकती है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश के कुल कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है।

कोयला मंत्रालय ने बयान में कहा, “जैसे ही हम चालू वित्त वर्ष में आगे बढ़ रहे हैं, सीआईएल और एनएलसीआईएल दोनों एक बार फिर अपने पूंजीगत व्यय लक्ष्य को पार करने की राह पर हैं...। सीआईएल और एनएलसीआईएल दोनों अपने वार्षिक पूंजीगत व्यय लक्ष्य को पार कर जाएंगी, जिससे भारत की आर्थिक वृद्धि गति को और बढ़ावा मिलेगा।”

चालू वित्त वर्ष के लिए एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) का पूंजीगत व्यय का लक्ष्य 2,880 करोड़ रुपये है।

कोयला मंत्रालय का पूंजीगत व्यय का चालू वित्त वर्ष के लिए लक्ष्य 21,030 करोड़ रुपये है।

पिछले कुछ वर्षों में, कोयला क्षेत्र के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) अपने पूंजीगत व्यय लक्ष्य से अधिक हासिल कर रहे हैं।

वित्त वर्ष 2021-22 में सीआईएल ने अपने पूंजीगत व्यय लक्ष्य का 104.88 प्रतिशत तो एनएलसीआईएल ने 123.33 प्रतिशत हासिल लिया। वित्त वर्ष 2022-23 में दोनों कंपनियों ने पूंजीगत व्यय के लक्ष्य का लगभग 113 प्रतिशत हासिल किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\