देश की खबरें | बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में ‘सह-षड्यंत्रकारी’ पुणे से गिरफ्तार; अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को पुणे से गिरफ्तार किया है जिसने अपने भाई के साथ मिलकर तीन कथित शूटर में से दो को यह काम सौंपा था। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 13 अक्टूबर मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को पुणे से गिरफ्तार किया है जिसने अपने भाई के साथ मिलकर तीन कथित शूटर में से दो को यह काम सौंपा था। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुणे से गिरफ्तार किये गए इस व्यक्ति की पहचान प्रवीण लोणकर के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने ‘सह-षड्यंत्रकारी’ बताया है और कहा कि वह उसके भाई शुभम लोणकर की तलाश कर रही है। मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अपराध शाखा के अधिकारी के अनुसार, प्रवीण और शुभम ने दो कथित शूटर को हत्या का काम सौंपा था, जिनमें से एक उत्तर प्रदेश का निवासी है और दूसरे का नाम शिवकुमार गौतम है।

गौतम फरार है, जबकि पुलिस ने उत्तर प्रदेश के निवासी और एक अन्य कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान गुरमेल बलजीत सिंह (23) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस शुभम लोणकर की तलाश में पुणे गई थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद, पुलिस ने उसके भाई प्रवीण को अपराध में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार कर लिया।

सिद्दीकी (66) को शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने 15 टीम गठित की हैं, जो महाराष्ट्र से बाहर गई हैं और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि शूटरों को किसने साजोसामान की सहायता प्रदान की।

मुंबई पुलिस उस सोशल मीडिया पोस्ट का सत्यापन कर रही है जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक कथित सदस्य ने सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

अधिकारियों के अनुसार, अपराध शाखा विभिन्न पहलुओं से भी जांच कर रही है, जिसमें सुपारी देकर हत्या कराए जाने, व्यवसाय या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता या झुग्गी पुनर्वास परियोजना को लेकर धमकी के संभावित पहलू शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस