विदेश की खबरें | डे केयर हमला कवरेज से जुड़े सीएनएन पत्रकारों पर जुर्माना,थाइलैंड से जाने को कहा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सीएनन पत्रकारों का यह दल डे केयर सेंटर पर हुए हमले की रिपोर्टिंग करने गया था। डे केयर सेंटर में बृहस्पतिवार को हमले से 20 से अधिक प्री -स्कूली बच्चों की मौत हो गयी थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सीएनन पत्रकारों का यह दल डे केयर सेंटर पर हुए हमले की रिपोर्टिंग करने गया था। डे केयर सेंटर में बृहस्पतिवार को हमले से 20 से अधिक प्री -स्कूली बच्चों की मौत हो गयी थी।

देश के उप पुलिस प्रमुख सुराचाते हाकपार्न ने बताया कि एक स्वयंसेवक या स्वास्थ्य अधिकारी ने हाथ हिलाकर पत्रकारों को अंदर बुला लिया लेकिन इन पत्रकारों को यह ज्ञात नहीं था कि वह व्यक्ति उन्हें अंदर आने की अनुमति देने के लिए अधिकृत नहीं था।

उन्होंने बताया कि दोनों पर्यटक वीजा पर थाइलैंड आने के बावजूद यहां काम करने को लेकर 133 डॉलर जुर्माना भरने एवं देश छोड़कर जाने को राजी हो गये हैं।

अधिकारियों ने इस घटना का संज्ञान उस वक्त लिया, जब एक थाई रिपोर्टर ने घटनास्थल से बाहर निकल रहे सीएनएन दल के दो सदस्यों की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। बृहस्पतिवार को इसी जगह पर एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने गोलीबारी कर 36 लोगों की हत्या कर दी थी जिनमें 24 बच्चे थे।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनमें से एक इस परिसर की दीवार पर चढ़ रहा है जबकि दूसरा बाहर खड़ा है।

सीएनएन ने ट्वीट किया कि जब घटनास्थल से पुलिस का घेरा हटा दिया गया था और यह बताया गया था कि जनस्वास्थ्य अधिकारी इस भवन से जा रहे हैं एवं अब वे अंदर फिल्म बना सकते हैं, तब उसका दल अंदर गया था।

सीएनन ने ट्वीट में कहा, ‘‘ दल ने करीब 15 मिनट तक उस केंद्र के अंदर वीडियो बनाई और फिर वहां से चला गया।’’

उसने कहा, ‘‘ उस समय, घेराबंदी फिर से कर दी गई थी, इसलिए दल को वहां से निकलने के लिए दीवार पर चढ़ना पड़ा।

इस ट्वीट से पहले फॉरेन कोरेसपोंडेंट्स क्लब ऑफ थाइलैंड (एफसीसीटी) ने कहा था कि वह सीएनएन की कवरेज तथा अपराध स्थल का अंदर से वीडियो बनाने के निर्णय से अप्रसन्न है।

एफसीसीटी ने कहा, ‘‘ यह गैर पेशेवर तथा अपराध की रिपोर्टिंग में पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों का उल्लंघन है।’’

थाई जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने इसे ‘अनैतिक एवं असंवेदनशील’ करार दिया।

बाद में, एक बयान में सीएनन के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक माइक मैककार्थी ने कहा कि उनके रिपोर्टर ने भवन में प्रवेश की अनुमति मांगी थी लेकिन दल को अब यह प्रतीत हो रहा है कि ये अधिकारी उन्हें अनुमति देने के लिए अधिकृत नहीं थे।

उन्होंने कहा कि ‘नियमों का उल्लंघन करने का कभी इरादा नहीं था।’’ उन्होंने कहा कि सीएनएन ने इस खबर का प्रसारण रोक दिया है और उसने इस वीडियो को अपनी वेबसाइट से हटा लिया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ हमारी रिपोर्ट से यदि कोई परेशानी या अपराध हुआ या देश के लिए ऐसी मुश्किल घड़ी में पुलिस के लिए असुविधा हुई हो तो हमें उसका गहरा खेद है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\