देश की खबरें | मुख्यमंत्री केजरीवाल रैली का आयोजन कर अपनी सरकार के भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास कर रहे: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे रामलीला मैदान में रैली आयोजित करके अपनी सरकार के भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 11 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे रामलीला मैदान में रैली आयोजित करके अपनी सरकार के भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी और सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी अब एक ‘खास आदमी पार्टी’ बन गई है।

तिवारी ने कहा, ‘‘मुझे याद है कि ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन के दौरान रामलीला मैदान में अन्ना हजारे के साथ केजरीवाल ने मंच साझा करते हुए खुद के भ्रष्टाचार के खिलाफ होने का दावा किया था। लेकिन उन्हें फिर से रामलीला मैदान में चाीखते हुए सुना गया, लेकिन इस बार यह भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए था।’’

पूर्वोत्तर दिल्ली के सांसद ने केजरीवाल पर ‘राजनीतिक पर्यटक’ होने का भी आरोप लगाया जो देश के विभिन्न शहरों का दौरा करते हैं, जबकि दिल्ली में गंदे पानी की आपूर्ति और यमुना नदी में प्रदूषण जैसी समस्याओं पर आंखें मूंद लेते हैं।

सचदेवा ने कहा कि आप अब आम आदमी के लिए काम नहीं कर रही है और अब इसका एकमात्र उद्देश्य दिल्ली के लोगों को ‘लूटना’ है।

भाजपा ने रामलीला मैदान के बाहर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पोस्टर और होर्डिंग लगाए थे, जहां केंद्र द्वारा हालिया अध्यादेश के खिलाफ आप की रैली आयोजित की गई थी।

रैली में केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की ओर से जारी अध्यादेश दिल्ली के लोगों का अपमान है।

भाजपा के पोस्टर और होर्डिंग में 52 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के नवीनीकरण को लेकर आप और केजरीवाल को घेरने की कोशिश की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड