देश की खबरें | क्लबहाउस ऐप चैट मामला : दिल्ली पुलिस ने कहा, लखनऊ से एक शख्स जांच में शामिल होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि क्लबहाउस ऐप पर उस चैट के सिलसिले में लखनऊ का 18 साल का एक युवक जांच में शिरकत करेगा जिसमें महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां की गई थीं।

नयी दिल्ली, 22 जनवरी दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि क्लबहाउस ऐप पर उस चैट के सिलसिले में लखनऊ का 18 साल का एक युवक जांच में शिरकत करेगा जिसमें महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां की गई थीं।

पुलिस ने कहा कि लखनऊ के राहुल कपूर ने ऐप पर खुद को यूजर आईडी ‘बिस्मिल्ला’ के नाम से पंजीकृत कराया था।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि कपूर ने दावा किया कि उसने खुद की पहचान ‘सलोस’ के नाम पर करने वाले एक व्यक्ति के निर्देश पर क्लबहाउस पर ऑडियो चैट रूम बनाया था।

अधिकारी ने कहा कि कपूर ने टीम को यह भी बताया कि उसने चैट रूम के संचालन की जिम्मेदारी ‘सलोस’ को सौंपी थी।

पुलिस ने बताया कि युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया और वह शाम तक दिल्ली पुलिस की पूछताछ में शामिल होगा।

इस संबंध में अन्य ब्योरों की प्रतीक्षा की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\