देश की खबरें | ‘अवसरवादियों, पैराशूटर्स’ के लिए पार्टी के दरवाजे बंद करें: पठानकोट रैली में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी से कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को राहुल गांधी से कहा कि वे “अवसरवादियों और पैराशूटर्स” के लिए पार्टी के दरवाजे बंद कर दें और केवल साफ छवि वाले तथा कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठा रखने वाले लोगों को ही पार्टी में आने दें।
पठानकोट, 19 जनवरी पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को राहुल गांधी से कहा कि वे “अवसरवादियों और पैराशूटर्स” के लिए पार्टी के दरवाजे बंद कर दें और केवल साफ छवि वाले तथा कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठा रखने वाले लोगों को ही पार्टी में आने दें।
वडिंग, प्रताप सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा की यह टिप्पणी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के पंजाब चरण के आखिरी दिन एक रैली में आई, जिसके एक दिन बाद मनप्रीत सिंह बादल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता बाजवा ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हों।
पिछले साल राज्य के चुनावों में आम आदमी पार्टी के हाथों पार्टी को मिली हार पर बाजवा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने पारंपरिक पार्टियों को नजरअंदाज कर एक नया प्रयोग किया है।
बाजवा ने कहा, “क्योंकि हम उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। हमारी कुछ कमियां थीं, जिन्हें आने वाले समय में दूर करने की जरूरत है।”
इस दौरान मंच पर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता जयराम रमेश, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)