देश की खबरें | जम्मू में कक्षा नौ और 12 के स्कूल दोबारा खुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए जम्मू क्षेत्र में नवीं से 12वीं तक की कक्षा वाले सरकारी तथा निजी स्कूल सोमवार से फिर खुल गए।

जम्मू, एक फरवरी कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए जम्मू क्षेत्र में नवीं से 12वीं तक की कक्षा वाले सरकारी तथा निजी स्कूल सोमवार से फिर खुल गए।

महामारी के कारण दस महीने से अधिक समय तक स्कूल बंद थे।

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने जम्मू डिवीजन में उच्च कक्षाओं के लिए सरकारी और निजी स्कूल एक फरवरी से दोबारा खोलने का आदेश पिछले शुक्रवार को जारी किया था।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए जम्मू क्षेत्र में सोमवार को शैक्षणिक संस्थान दोबारा खोले गए।

इस दौरान बच्चे खासे उत्साहित थे।

केंद्रीय विद्यालय के एक छात्र ने कहा, “कक्षा में दोबारा आकर, शिक्षकों और दोस्तों को देखकर हम खुश हैं। दिशा-निर्देश सख्त हैं। हमारे तापमान की जांच की गई और सामाजिक दूरी के नियम पर अमल और हाथ तथा मुंह साफ रखने को कहा गया।”

प्रशासन की ओर से जारी आदेश में एक फरवरी से स्कूल, कालेज, उच्च शिक्षा संस्थान और तकनीकी संस्थानों को दोबारा खोलने को कहा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर