देश की खबरें | खुद को पुलिस उपनिरीक्षक बताने वाला नागरिक रक्षा स्वयंसेवी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खुद को दिल्ली पुलिस का उप निरीक्षक बताने और कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन पर लोगों का चालान काटने के आरोप में एक नागरिक रक्षा स्वयंसेवी को गिरफ्तार किया गया है।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

नयी दिल्ली, सात जून खुद को दिल्ली पुलिस का उप निरीक्षक बताने और कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन पर लोगों का चालान काटने के आरोप में एक नागरिक रक्षा स्वयंसेवी को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी सुनील कुमार (31) के पास दिल्ली पुलिस का फर्जी पहचान पत्र था और वह खुद को तिगड़ी पुलिस थाने में पदस्थ उप निरीक्षक बताता था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार को रविवार को उस वक्त पकड़ा गया जब वह दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में बंध रोड में इस बात की जांच कर रहा था कि लोगों ने मास्क पहने हैं कि नहीं। उसने पुलिस कर्मचारी की वर्दी पहनी हुई थी और संक्रमण से संबंधित दिशा निर्देशों के उल्लंघन में उसने कई लोगों का चालान काटा था।

पुलिस ने कहा कि उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने लोगों से कितने रुपए वसूले हैं।

यह मामला उस वक्त सामने आया जब दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल अमित घटनास्थल पर पहुंचा और उसने कुमार के पहचान पत्र की जांच की। कुमार के पास आधार कार्ड, आपदा प्रबंधन ड्यूटी पास और नागरिक रक्षा का पहचान पत्र भी था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा,‘‘ हमने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी