देश की खबरें | नागर विमानन मंत्री ने विमान हादसे में हताहत हुए लोगों लिए अंतरिम राहत की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यहां कारीपुर हवाईअड्डे पर एअर इंडिया एक्सप्रेस हादसे में मारे गए लोगों को 10-10 लाख रुपए की अंतरिम राहत देने की शनिवार को घोषणा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोझिकोड (केरल), आठ अगस्त केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यहां कारीपुर हवाईअड्डे पर एअर इंडिया एक्सप्रेस हादसे में मारे गए लोगों को 10-10 लाख रुपए की अंतरिम राहत देने की शनिवार को घोषणा की।

पुरी ने केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन और सांसदों पी के कुन्हालीकुट्टी एवं एम के राघवन के साथ दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान घोषणा की कि हादसे में मारे गए लोगों को 10-10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपए और मामूली रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपए की अंतरिम राहत दी जाएगी।

यह भी पढ़े | बिहार में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना वायरस संक्रमितों का आकड़ा, एक दिन में 3 हजार 646 नए मामले आए सामनें.

उन्होंने कहा कि यह मुआवजा उस राशि के अलावा दिया जाएगा, जो विभिन्न एजेंसियों, विमान के बीमा इत्यादि से मिल सकती है।

पुरी ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और हादसे के कारण का अंदाजा लगाना अभी जल्दबाजी होगी।

यह भी पढ़े | Independence Day 2020 Essay Competition: स्वतंत्रता दिवस पर 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें.

मंत्री ने कहा, ‘‘हवाईअड्डा प्राधिकरण, डीजीसीए, एएआईबी और अन्य सभी एजेंसियां सहयोग कर रही हैं। दो ब्लैक बॉक्स मिल गए हैं।’’

उल्लेखनीय है कि दुबई से 190 यात्रियों के साथ आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान शुक्रवार को यहां भारी बारिश के बीच हवाईअड्डे पर उतरते समय हवाईपट्टी पर फिसलने के बाद 35 फुट नीचे खाई में जा गिरी थी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\