देश की खबरें | गोवा में छात्रों की ऑफलाइन कक्षा के लिये माता-पिता की अनिवार्य सहमति से संबंधित परिपत्र वापस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा सरकार ने मंगलवार को वह परिपत्र वापस ले लिया, जिसमें ऑफलाइन कक्षाएं लेने के लिए बच्चों के माता-पिता की सहमति अनिवार्य कर दी गई थी।

पणजी, एक मार्च गोवा सरकार ने मंगलवार को वह परिपत्र वापस ले लिया, जिसमें ऑफलाइन कक्षाएं लेने के लिए बच्चों के माता-पिता की सहमति अनिवार्य कर दी गई थी।

राज्य के शिक्षा निदेशक भूषण सवाइकर ने मंगलवार को जारी एक नए परिपत्र में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त पूर्व-प्राथमिक, प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और विशेष विद्यालयों के प्रमुखों से छात्रों के ऑफलाइन कक्षाओं में भाग लेने के लिए माता-पिता की सहमति पर जोर नहीं देने का अनुरोध किया।

सहमति पत्रों पर माता-पिता द्वारा आपत्ति जताए जाने के कुछ दिन बाद यह नया परिपत्र जारी किया गया है।

कोविड-19 मामलों की संख्या में भारी गिरावट के बाद राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थानों ने पिछले सप्ताह ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कर दी थीं।

सवाइकर ने कहा कि माता-पिता से सहमति की आवश्यकता को वापस लेने वाला परिपत्र सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया गया है।

गोवा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,45,019 हो गई। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 271 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\